मप्र में भाजपा ने 2 जिलाध्यक्ष और 5 मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए

भोपाल, 20 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने दो जिलाध्यक्षों और पांच मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह व भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत ने दो जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। दतिया का जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र बुधौलिया और गुना का जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिह सिकरवार को बनाया गया है। दतिया के पूर्व जिला अध्यक्ष विक्रम सिह बुन्देला और गुना के पूर्व जिला अध्यक्ष राधेश्याम पारिख को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य मनोनीत किया गया है।

इसी तरह संगठन ने पांच मंडल अध्यक्षों को बदला है। शहडोल जिला के ब्यौहारी मंडल में रामसुमिरन चतुर्वेदी, अनूपपुर जिले के अमरकंटक मंडल में सुभई सिह, करपा मंडल में कुंवर सिह, राजेन्द्र ग्राम मंडल में विनोद सिह और बेनीबारी मंडल में उमेश पाठक को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भाजपा ने इससे पहले 11 नए जिलाध्यक्षों को नियुक्त किया था। वहीं 12 को प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया था। इनमें अधिकांश पूर्व जिलाध्यक्ष हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493