दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार से

नई दिल्ली, 21 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार से उप राज्यपाल अनिल बैजल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा।

दिल्ली सरकार ने कहा, “राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की छठी विधानसभा का आठवां सत्र (बजट सत्र) 22 फरवरी से शुरू होगा।”

सरकार ने कहा, “उप राज्यपाल पूर्वान्ह 11 बजे सदन को संबोधित करेंगे।”

वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया 26 फरवरी को बजट पेश करेंगे।

सरकार ने कहा, “बजट प्रस्ताव पर सदन में विचार और इसे पारित करने से पूर्व 27-28 फरवरी को इस पर चर्चा होगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493