नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह धुंध छाई रही और गर्मी महसूस की गई। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नई दिल्ली, 22 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह धुंध छाई रही और गर्मी महसूस की गई। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “सुबह धुंध और कोहरा छाया रहा। लेकिन हल्की धुंध और कोहरे के साथ दिन भर आसमान साफ रहेगा।”
अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। गुरुवार को बारिश नहीं हुई। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 94 प्रतिशत दर्ज किया गया।
यहां गुरुवार का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 28.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य दो डिग्री अधिक 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath