नई दिल्ली, 23 फरवरी (आईएएनएस)। भारत की अपूर्वी चंदेला ने यहां जारी आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में शनिवार को विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया।
अपूर्वी ने 252.9 अंक लेकर नए विश्व रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
चीन की निशानेबाजों ने रजत और कांस्य पदक जीता। झौ रॉझु ने 251.8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहकर रजत और उनकी हमवतन झू होंग ने 230.4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
dharmpath.com dharmpath