उप्र : ससुराल आए युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म

चित्रकूट, 23 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के कर्वी कोतवाली क्षेत्र स्थित भवानीपुर गांव में ससुराल आए एक युवक ने 14 साल की लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी।

कर्वी कोतवाली के उपनिरीक्षक टीकाराम वर्मा ने बताया, “घटना 17 फरवरी शाम उस वक्त की है, जब एक 14 साल की लड़की अकेले खेत में शौच के लिए गई थी। वहां अपनी ससुराल आया बांदा जिला निवासी युवक बच्चू कोरी (26) उसे अकेले पाकर खेत में ले गया और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।”

उन्होंने बताया, “आरोपी और पीड़ित पक्ष एक ही बिरादरी से हैं। अभी तक सुलह के लिए दोनों पक्षों के बीच कई दौर की बातचीत हुई है लेकिन जब मामला नहीं सुलझा तो शुक्रवार शाम कोतवाली में घटना की शिकायत दर्ज कराई गई।”

वर्मा ने कहा, “शिकायत दर्ज करने के बाद पीड़िता को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है और आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493