मप्र में बादल छाए , तापमान में गिरावट

भोपाल, 24 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार की सुबह से छाए बादलों ने तापमान में गिरावट ला दी है।

भोपाल, 24 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार की सुबह से छाए बादलों ने तापमान में गिरावट ला दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, हिमालय क्षेत्र में हुई बर्फबारी और उत्तरी हवाएं चलने से राज्य के मौसम में बदलाव आया है। रविवार की सुबह से बादल छाने के साथ हवाओं के चलने से ठंड का असर एक बार फिर बढ़ गया है, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। राज्य में रीवा सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में कई स्थानों पर बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 16.6, ग्वालियर का नौ और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 14.6 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 31.5 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 25.8 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493