जर्मन लीग : बायर्न म्यूनिख ने हेर्था को 1-0 से हराया

म्यूनिख, 24 फरवरी (आईएएनएस)। जर्मन क्लब बायर्न म्यूनिख ने लीग के 23वें दौर के मुकाबले में शनिवार रात यहां हेर्था बर्लिने को 1-0 से हराया।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इस जीत के बाद तालिका में दूसरे पायदान पर काबिज मौजूदा चैम्पियन के 51 अंक हो गए हैं। शीर्ष पर काबिज बोरुशिया डॉर्टमंड के भी 51 अंक हैं लेकिन उसने एक मैच कम खेला है।

हेर्था बर्लिन 32 अंकों के साथ 10वें पायदान पर काबिज है।

अपने घरेलू मैदान पर खेल रही बायर्न ने पूरे मैच में 62 प्रतिशत बाल पोजेशन रखा और डिफेंस में भी कोई बड़ी गलती नहीं की।

पहले हाफ में हालांकि, मेजबान टीम गोल नहीं कर पाई।

बायर्न ने दूसरे हाफ में भी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा। 62वें मिनट में मेजबान टीम ने अटैक किया और जावी मार्टिनेज ने हेडर के जरिए गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

हेर्था ने वापसी करने की कोशिश की लेकिन 84वें मिनट में उसके खिलाड़ी करीब रेकिक को रेड कार्ड मिला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493