लेस्टर (इंग्लैंड), 24 फरवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) का खिताब जीत चुकी लेस्टर सिटी ने अपने मुख्य कोच क्लाउड पुएल को बर्खास्त कर दिया है।
पुएल 16 महीनों तक अपने पद पर बने रहे।
बीबीसी के अनुसार, शनिवार को ईपीएल के 27वें दौर के मुकाबले में लेस्टर को क्रिस्टल पैलेस के खिलाफ 4-1 से करारी हार झेलनी पड़ी जिसके कारण क्लब ने पुएल से अलग होने का निर्णय लिया।
लेस्टर इस सीजन तालिका में फिलहाल, 12वें स्थान पर कायम है और उसके कुल 32 अंक हैं।
पुएल के पहले सीजन में लेस्टर ने नौवां स्थान हासिल किया था लेकिन 2018-19 सीजन में टीम का प्रदर्शन अच्छ नहीं रहा। क्लब पिछले 23 महीनों में अब अपने चौथे मुख्य कोच की तलाश कर रहा है।
dharmpath.com dharmpath