कर्नाटक : बांदीपुर में तेजी से फैल रही जंगल की आग

बेंगलुरू, 25 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक ने तमिलनाडु की सीमा से लगे चामराजनगर जिले के बांदीपुर जंगल क्षेत्र में लगी आग पर काबू पाने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।

एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “जैसा कि बांदीपुर जंगल के 874 वर्ग किलोमीटर के 2000 हेक्टेयर में आग फैल चुकी है। करीब 500 गार्ड, अधिकारी, पर्यावरण स्वंयसेवक व इलाके के लोग आग को बुझाने के लिए पहुंचे हैं।”

बांदीपुर में अलगी सूचना तक अंतर राज्यीय सड़कों व राष्ट्रीय राजमार्ग-67 पर कार, बसों व ट्रक सहित लोगों व वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। बांदीपुर क्षेत्र बाघों का विशाल आवास है और यह दक्षिणी पश्चिमी घाट का जैव विविधता संपन्न क्षेत्र है।

पिछले कुछ वर्षो में यह पहली बार है कि बांदीपुर में जंगल में आग लगी है, ऐसा अचानक जलवायु में बदलाव व सूखी घास में तेजी से हुई वृद्धि के कारण हुआ है।

उन्होंने कहा, “चितकबरे हिरण, जंगली सांड, हिरण, हाथियों, बाघ व तेंदुआ सहित जानवरों के हताहत होने या घायल होने की कोई रिपोर्ट नहीं है, क्योंकि वे शनिवार को शुरू हुई आग की तेज गर्मी व फैलती आग से बचने के लिए जंगल के भीतरी भाग में चले गए हैं।”

अधिकारी ने कहा, “छोटे जानवर, जैसे सांप व बछड़े आग की गिरफ्त में आ गए हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493