भूस्खलनों के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग अवरुद्ध

जम्मू, 26 फरवरी (आईएएनएस)। भूस्खलनों के कारण मंगलवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है।

परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के रामसो सेक्टर में बारिश के कारण भूस्खलन हुआ। मलबा हटाने का काम शुरू हो गया है।

उन्होंने कहा, “हम दोपहर तक राजमार्ग पर यातायात बहाल करने की उम्मीद कर रहे हैं। यात्री जम्मू और श्रीनगर में हमारे नियंत्रण कक्ष से संपर्क किए बिना यात्रा न करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493