नीतीश के जन्मदिन पर मोदी ने दी बधाई

पटना, 1 मार्च (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की।

मोदी ने नीतीश कुमार को बधाई दते हुए ट्वीट किया, “मेरे मित्र और मेहनती मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की बधाई।”

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि नीतीश के कुशल नेतृत्व में बिहार वर्षो के कुशासन से उबरने में कामयाब रहा। उनका जन समर्थक शासन ने लोगों के जीवन को छुआ है। नीतीश के लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।

बिहार विधनसभा में विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की है।

तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा, “बिहार के मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश चाचा जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके सफल और स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की मंगल कामना करता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493