शिमला, 1 मार्च (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार को रिक्टर पैमाने पर 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि सुबह 11.40 बजे कई क्षेत्रों में कुछ सेकेंड के लिए भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जम्मू एवं कश्मीर की सीमा से लगा चंबा था।
dharmpath.com dharmpath