टेनिस : मैक्सिकन ओपन से बाहर हुईं कोंटा, किर्जियोस सेमीफाइनल में

अकापुल्को (मेक्सिको), 1 मार्च (आईएएनएस)। ग्रेट ब्रिटेन की टेनिस खिलाड़ी योहाना कोंटा मेक्सिकन ओपन से बाहर हो गई हैं, जबकि उनके हमवतन कैमरून नूरी ने पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, नूरी ने क्वार्टर फाइनल में अमेरिका के मैकेंजी मैक्डोनाल्ड को 6-3, 6-2 से मात दी। वहीं कोंटा को महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में क्रोएशिया की डेना वेकिक ने 6-3, 7-5 से हराया।

आस्ट्रेलिया के निक किर्जियोस ने भी पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। किर्जियोस ने क्वार्टर फाइनल में स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका को 7-5 6-7 (3-7) 6-4 से हराया। यह मैच दो घंटे 30 मिनट तक चला।

मैच के बाद नूरी ने कहा, “मैं काफी घबराया था। हम दोनों के लिए यह बड़ा मौका था, लेकिन आज मैंने अच्छा खेला। मेरे पास कल हारने के लिए कुछ नहीं है। पूरा दवाब ज्वरेव पर है।”

ज्वरेव ने आस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनयोर को 6-4, 6-4 से मात देते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493