कोलकाता के गोदाम में आग

कोलकाता, 2 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक कपड़ा गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। आग में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “चितपुर इलाके में सुबह 8.10 बजे के आसपास आग लगने की खबर मिली।” इलाके में धुएं का काला गुबार उठता दिखा।

घटनास्थल पर मौजूद दमकल की 10 गाड़ियां आग की लपटों को काबू में करने और आसपास के प्रतिष्ठानों में फैलने से रोकने का प्रयास कर रही थीं।

आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493