दिल्ली-एनसीआर में सुबह हल्की बारिश, दिन में और बारिश, ओलावृष्टि की संभावना

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में शनिवार को हल्की बारिश व बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में दिन में और बौछारें पड़ने और ओले गिरने की संभावना जताई है।

बूंदाबांदी से तापमान पर कोई खास असर नहीं पड़ा। न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “दिन में ओलावष्टि के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 98 फीसदी दर्ज हुआ।

अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493