टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में हारे पूरव-जीवन

दुबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। भारत के पूरव राजा और जीवन नेदुनचेझियान की जोड़ी को दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैम्पियनशिप के पुरुष युगल वर्ग के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।

इस जोड़ी को शुक्रवार देर रात खेले गए पहले सेमीफाइनल में जापान के बेन मैक्लाचियान और जेन लेनार्ड श्ट्रफ ने 6-7(5-7), 6-4, 12-10 से मात दी।

फाइनल में विजेता जोड़ी का सामना अमेरिका के राजीव राम और ग्रेट ब्रिटेन जोए सालिसबरी से होगा जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में सर्बिया के नेनाड जिमोनजिक और आस्ट्रिया के जर्गन मेलजेर को जोड़ी को 7-6 (7-4), 6-3 से हराते हुए फाइनल में कदम रखा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493