नीतीश जी, प्रधानमंत्री से डरिए मत, बिहार का हक मांगिए : तेजस्वी

पटना, 2 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की संकल्प रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग करने की याद दिलाई है।

तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा, “नीतीश जी केंद्र से बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा मांगने का दिखावा करते थे। मोदी जी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की घोषणा और वादा किया था। नीतीश जी, कल भी सही समय है। अपने नेता मोदी जी से कल विशेष राज्य की घोषणा करवाइए। मोदी जी से डरिए मत, बिहार का हक मांगिए।”

मोदी रविवार को गांधी मैदान में संकल्प रैली से लोकसभा चुनाव के लिए राजग के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे।

तेजस्वी ने नीतीश को अवसरवादी बताते हुए एक अन्य ट्वीट में कहा, “नीतीश जी और मोदी जी का गठबंधन अवसरवादिता की पराकाष्ठा है। जिस मोदी के नाम पर नीतीश भाजपा से अलग हुए, 2015 के बिहार चुनाव में नरेंद्र मोदी को उनके टेप सुनाते थे, बहती हवा सा बताते थे। हर खाते में 15 लाख रुपये और 2 करोड़ नौकरियां मांगते थे, वही नीतीश वर्ष 2017 में जनादेश का अपमान करते हुए उन्हीं से हाथ मिला लिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493