नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तानी सेना के बीच गोलीबारी

जम्मू, 5 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर मंगलवार को भारत और पाकिस्तानी सेना के बीच गोलीबारी हुई।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि पूर्वाह्न् करीब 11.30 बजे, पाकिस्तान ने नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बिना उकसावे के मोर्टार दागे और छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी।

प्रवक्ता ने बताया, “भारतीय सेना ने इसका मजबूती से और माकूल जवाब दिया।”

दोनों सेनाओं के बीच सोमवार को भी नौशेरा सेक्टर और पुंछ जिले में भारी गोलीबारी हुई थी।

पुंछ और राजौरी जिले में अधिकारियों ने नियंत्रण रेखा के पांच किलोमीटर के दायरे में सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करा दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493