महिला फुटबाल : टर्किश कप में भारत को मिला छठा स्थान

अलान्या (तुर्की), 5 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय फुटबाल टीम को टर्किश वुमेंस कप के अपने आखिरी मैच में मंगलवार को कजाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

कजाकिस्तान ने पेनाल्टी शूटआउट तक गए मैच में भारत को 4-3 से पटखनी दी।

इस हार के बाद भारत को टूर्नामेंट का अंत छठे स्थान के साथ करना पड़ा है।

पहले हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं। मौके हालांकि दोनों टीमों ने बनाए लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने लगातार कोशिश की जो असफल होती गईं। तय समय में दोनों टीमें गोल नहीं कर पाईं और मैच पेनाल्टी शूटआउट में गया।

यहां भारत के लिए अशालता देवी, डालिमा छिब्बर, डेंगमेई ग्रेस ने गोल किए, लेकिन संजू मनिषा गोल नहीं कर पाईं।

भारत ने पहले मैच में तुर्कमेनिस्तान को 10-0 से हराया था। इसके बाद उसे रोमानिया और उज्बेकिस्तान के खिलाफ हार मिली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493