फुटबाल : रियल कश्मीर और मिनर्वा पंजाब के बीच फिर से होगा मैच

नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने आई-लीग क्लब रियल कश्मीर और मिनर्वा पंजाब के बीच स्थगित हुए मैच को फिर से नई जगह पर कराने का फैसला किया है।

यह मैच पिछले महीने श्रीनगर में आयोजित होने थे लेकिन पुलवामा आतंक हमले के बाद मिनर्वा पंजाब ने श्रीनगर में खेलने से मना कर दिया था।

मिनर्वा ने इसके बाद न्यायालय से कहा था कि मैच को फिर से नई जगह आयोजित कराया जाए।

एआईएफएफ की मंगलवार को हुई आपात बैठक में मिनर्वा की मांग को स्वीकार कर लिया गया।

बैठक के अनुसार अब यह मैच छह मार्च के बाद फिर से कराया जाएगा। मैच का स्थान और समय दोनों टीमों की सहमति से तय किए जाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493