भारत, पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी

जम्मू, 6 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच बीती रात से शुरू हुई भारी गोलाबारी बुधवार तड़के तक जारी रही।

जम्मू, 6 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच बीती रात से शुरू हुई भारी गोलाबारी बुधवार तड़के तक जारी रही।

पाकिस्तानी सेना ने बिना उकसावे के सुंदरबनी सेक्टर में मंगलवार को लगभग 10.30 बजे से संघर्षविराम का उल्लंघन कर मोर्टार और छोटे हथियारों से गोलाबारी व गोलीबारी की।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, “गोलीबारी सुबह 4.30 बजे तक जारी रही। भारतीय सेना ने इसका प्रभावी जवाब दिया।”

राजौरी के नौशेरा सेक्टर और पुंछ के कृष्णाघाटी सेक्टर में मंगलवार को दोनों सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी हुई थी।

इस दौरान राजौरी के कलाल इलाके में एक सैनिक घायल हो गया था।

इन दोनों जिलों में नियंत्रण रेखा से पांच किलोमीटर की दूरी के भीतर सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493