अन्नाद्रमुक गठबंधन का हिस्सा होगा डीएमडीके

चेन्नई, 6 मार्च (आईएएनएस)। देसिया मोरपोक्कु द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्नाद्रमुक) गठबंधन का हिस्सा होगा, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी शामिल है।

उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इससे पहले, रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने पत्रकारों से कहा था कि शाम को एक ‘अप्रत्याशित घोषणा’ होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493