उत्तराखंड : जहरीली शराब पीने से 2 की मौत

देहरादून, 7 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड के टिहरी जिले में जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई व दो अन्य गंभीर रूप से बीमार हैं।

पुलिस ने कहा कि सोना (75) व सोहन लाल (45) की सोमवार को शिवरात्रि पर शराब पीने से बीमार पड़ने के बाद बुधवार की रात मौत हो गई। ये मरोडा गांव के रहने वाले थे।

इनके साथ शराब पीने वाले दो अन्य भी अस्पताल में जिंदगी के लिए जूझ रहे हैं।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि इस घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

गौरतलब है कि जहरीली शराब से उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में 100 लोगों के जान गंवाने के एक महीने बाद यह हादसा हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493