बैडमिंटन : सायना ऑल इंग्लैंड ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

बर्मिघम, 7 मार्च (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल गुरुवार को यहां जारी ऑल इंग्लैंड ओपन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं।

सायना ने अपने दूसरे दौर के मुकाबले में डेनमार्क की लिने होजमार्क क्लाएर्सफेल्ट को 8-21, 21-16, 21-13 से हराया। यह मुकाबला 50 मिनट तक चला।

सायना ने पहले दौर के मुकाबले में स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिल्मर को 21-17, 21-18 से हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493