‘सुसाइड स्क्वाड’ के सीक्वल में विल स्मिथ की जगह लेंगे इदरिस अल्बा

लॉस एंजेलिस, 8 मार्च (आईएएनएस)। ‘सुसाइड स्क्वाड’ के सीक्वल में विल स्मिथ की जगह लेने को लेकर अभिनेता इदरिस अल्बा का नाम चर्चा में है।

सूत्रों ने वेरायटी डॉट कॉम को बताया कि अल्बा, स्मिथ की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले सप्ताह तारीखों के कारण फिल्म छोड़ दी थी। फिल्म का निर्देशन जेम्स गुन कर रहे हैं।

‘सुसाइड स्क्वाड’ की पहली किस्त में स्मिथ, जैरेड लीटो और मार्गोट रोबी मुख्य भूमिका में थे। 2016 में आई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे। इस फिल्म ने विश्व भर में 74.6 करोड़ डॉलर की कमाई की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493