हिमाचल प्रदेश में शीतलहर जारी

शिमला, 8 मार्च (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को शीतलहर जारी है और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य से नीचे है।

शिमला, 8 मार्च (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को शीतलहर जारी है और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में तापमान शून्य से नीचे है।

स्थानीय मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया कि शिमला में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ न्यूनतम तापमान अनुमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

लाहौल एवं स्पीति जिले के केलॉन्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.8 डिग्री नीचे और किन्नौर जिले के कल्पा में शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि डलहौजी में 1.4 डिग्री और कुफरी में 0.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मनाली में रात का तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिला है।

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि 11 मार्च से इस क्षेत्र में एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है जिससे बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493