बैडमिंटन : सायना ऑल इंग्लैंड ओपन से बाहर

बर्मिघम, 8 मार्च (आईएएनएस)। भारत की अग्रणी महिला खिलाड़ी सायना नेहवाल शुक्रवार को यहां जारी ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं।

दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी चीन की ताइ जू यिंग ने सायना को 21-15, 21-19 से मात दी। यिंग ने यह मुकाबला 37 मिनट में जीता।

यिंग ने इसके साथ ही सायना के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 15-5 का कर लिया है।

2015 में यहां उपविजेता रह चुकी सायना ने इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क की लिने होजमार्क क्लाएर्सफेल्ट को 8-21, 21-16, 21-13 से और पहले दौर के मुकाबले में स्कॉटलैंड की क्रिस्टी गिल्मर को 21-17, 21-18 से हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493