उप्र : आगरा एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसा, 4 मरे

लखनऊ, 9 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के आगरा एक्सप्रेस वे पर एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। घटना इटावा जिले के उसराहार थाने की है। थानाध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि हादसा एक्सप्रेसवे के पोल 125 में हुआ है। कार सवार अरुण सिन्हा अपनी पत्नी और बेटे के साथ दिल्ली से वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान आगरा एक्सप्रेस वे पर उनकी कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी।

इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवती घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी टांग टूट गयी है।

उन्होंने बताया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मौत की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493