श्रीनगर : सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ के 7 जवान घायल

श्रीनगर, 9 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर जिले में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सात जवान घायल हो गए।

श्रीनगर, 9 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के श्रीनगर जिले में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सात जवान घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके में स्थित परिमपोरा में सीआरपीएफ का एक मोबाइल बंकर चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और पलट गया।

घायलों को एक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायलों में से एक सब इंस्पेक्टर और एक हेड कॉन्स्टेबल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493