गृहमंत्री उन्नाव में करेंगे आज भारत के मन की बात

लखनऊ, 10 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भारत के मन की बात करेंगे। वे उन्नाव के भगवंतनगर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित यहां से भाजपा के विधायक हैं।

कार्यक्रम के समन्वयक संतोष के अनुसार, “गृहमंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली से 12.30 बजे लखनऊ हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकाप्टर द्वारा उन्नाव के भगवंतनगर पहुंचकर आर.आर.बी.एन. इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा के बाद वह उन्नाव के ही वाजपेयी खेड़ा गांव जाएंगे।”

उन्होंने बताया कि गृहमंत्री इस दौरान गांव वालों से बात करके उनकी आवश्यकताएं और अपेक्षाएं जानेंगे और उसके निवारण के लिए आगे चलकर खाका भी तैयार किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493