प्रीयिमर लीग : रहीम स्टर्लिग की हैट्रिक से जीती मैनचेस्टर सिटी

मैनचेस्टर, 10 मार्च (आईएएनएस)। फारवर्ड खिलाड़ी रहीम स्टर्लिग की दमदार हैट्रिक की बदौलत मैनचेस्टर सिटी ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के 30वें दौर के मुकाबले में वॉटफर्ड को 3-1 से कारारी शिकस्त दी।

मैच में सभी गोल दूसरे हाफ में ही हुए।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इस जीत के बाद तालिका में पहले पायदान पर काबिज सिटी के कुल 74 अंक हो गए हैं। वॉटफर्ड 43 अंकों के साथ आठवें स्थान पर बनी हुई है।

सिटी ने मुकाबले में पहले मिनट से ही अटैक किया और विपक्षी टीम के डिफेंस पर दबाव बनाया। हालांकि, वे गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए।

दूसरे हाफ की शुरुआत मौजूदा चैम्पियन के लिए दमदार रही। 46वें मिनट में स्टर्लिग ने गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी।

इसके चार मिनट बाद, स्टर्लिग ने मैच का अपना दूसरा गोल दागा।

दमदार फॉर्म में चल रहे स्टर्लिग ने अपनी हैट्रिक पूरी करने के लिए अधिक समय नहीं लिया और 59वें मिनट में गोल किया।

मैच के 66वें मिनट में जेरार्ड डलेफेऊ ने गोल जरूर किया लेकिन वॉटफोर्ड की टीम वापसी नहीं कर पाई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493