लोकसभा चुनाव : हरियाणा में 12 व पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़ में 19 मई को मतदान

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 10 मार्च (आईएएनएस)। निर्वाचन आयोग ने रविवार की शाम लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा की, जिसके मुताबिक हरियाणा की 10 सीटों के लिए 12 मई को मतदान होगा।

आयोग की ओर से मीडिया को बताया गया कि पंजाब में 13 लोकसभा सीटों, हिमाचल प्रदेश की चार सीटों और चंडीगढ़ की एकमात्र सीट के लिए मतदान 19 मई को होगा।

हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की, जबकि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है।

चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से अभिनेत्री से भाजपा की राजनेत्री बनीं किरण खेर सांसद हैं। इनके पति अनुपम खेर फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह की भूमिका निभा चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493