दिल्ली में 12 मई को सभी 7 संसदीय सीटों के लिए मतदान

नई दिल्ली, 10 मार्च (आईएएनएस)। निर्वाचन आयोग ने रविवार को ऐलान किया कि राष्ट्रीय राजधानी की सभी सात संसदीय सीटों के लिए मतदान 12 मई को होगा।

मतों की गणना सभी 543 लोकसभा सीटों के साथ 23 मई को होगी।

सभी सात सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबले के आसार बन रहे हैं। 2014 के आम चुनाव में यह सभी सीटें भाजपा ने जीती थीं। आम आदमी पार्टी (आप) दूसरे स्थान पर रही थी।

इस बात के पूरे आसार हैं कि आप की इच्छा के बावजूद कांग्रेस और आप अलग-अलग चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने आप के साथ गठबंधन के प्रति अनिच्छा जताई है।

चुनाव तारीख की घोषणा के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर भाजपानीत राजग सरकार को ‘देश के अब तक के इतिहास की सर्वाधिक तानाशाह और संघीय व्यवस्था की विरोधी सरकार’ करार दिया और लोगों से इसे सत्ता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493