सभी 21 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो : द्रमुक

चेन्नई, 11 मार्च (आईएएनएस)। द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) ने सोमवार को कहा कि वह चुनाव आयोग से तमिलनाडु में 18 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ यहां की केवल 18 विधानसभा सीटों पर ही नहीं, बल्कि सभी 21 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने की मांग करेगी।

द्रमुक ने कहा कि अगर चुनाव आयोग ने उसकी मांग को स्वीकार नहीं किया तो पार्टी कानूनी रास्ता अख्तियार करेगी।

यह निर्णय यहां आयोजित पार्टी के सांसदों, विधायकों और जिला सचिवों की बैठक में लिया गया।

चुनाव आयोग ने रविवार को घोषणा कर कहा था कि यहां विधानसभा की केवल 18 खाली सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे।

आयोग ने कहा कि बाकी बची तीन सीटों- ओट्टापिदरम, थिरूपराकंद्रम और अरवाकुरुचि में न्यायिक लड़ाई चल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493