दिल्ली : विकास भवन में मामूली आग

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के विकास भवन में सोमवार दोपहर हल्की आग लग गई। घटना में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक दमकल अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “विकास भवन में दोपहर 12.02 बजे आग लग गई, जिसके बाद चार दमकलों को घटनास्थल पर भेजा गया। आग एसी के वायर में शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।”

उन्होंने कहा कि आग इस सरकारी इमारत की पांचवीं मंजिल पर लगी थी, जिसे एक घंटे में काबू पा लिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493