शरद पवार लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे (लीड-1)

मुंबई, 11 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने सोमवार को जहां 2019 लोकसभा चुनाव की दौड़ से बाहर रहने की घोषणा की, वहीं पार्टी उनके भतीजे अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार को मेवाल संसदीय सीट से अपना उम्मीदवार बना सकती है।

बी-कॉम से स्नातक पार्थ(28) के पिता अजीत अनंतराव पवार राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

लोकसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों और गठबंधन को अंतिम रूप देने और इस मुद्दे पर चर्चा के लिए बारामती में पार्टी कार्यकारणी की बैठक हुई जिसके बाद पवार ने यह घोषणा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493