रांची (झारखंड), 11 मार्च (आईएएनएस)। रांची जिला प्रशासन ने सोमवार को घोषणा की कि रांची में 6 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में महिलाओं के लिए विशेष तौर पर 198 पिंक बूथ स्थापित किए जाएंगे।
रांची के उप आयुक्त राय महिपत रे ने कहा, “सिर्फ मतदाता ही नहीं ,बल्कि कर्मचारी व सुरक्षाकर्मी भी इन बूथों पर महिलाएं ही होंगी।”
उन्होंने कहा कि कांके, खिजारी, रांची व हटिया जैसे विधानसभा खंडों में फैले इन बूथों में हर बूथ पर चार मतदान अधिकारी व पांच सुरक्षाकर्मी होंगे।
झारखंड में चौथे चरण के तहत 29 अप्रैल से 19 मई तक चुनाव होंगे।
dharmpath.com dharmpath