रांची, 12 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिले में मंगलवार को बहन के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
यह घटना उस दौरान हुई जब वकील खान (मृतक) और उसका भाई दानिश खारदीहा गांव में पहुंचे जहां उनकी बहन के साथ छेड़खानी हुई थी।
पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों को ग्रामीणों ने बुरी तरह पीटा। वकील खान की मौके पर ही मौत हो गई और दानिश गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है।
dharmpath.com dharmpath