तिरुवनंतपुरम में राजशेखरन का भव्य स्वागत

तिरुवनंतपुरम, 12 मार्च (आईएएनएस)। मिजोरम के पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन का मंगलवार को यहां पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी और संघ परिवार के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

भाजपा यहां की लोकसभा सीट पर कांग्रेस के शशि थरूर के खिलाफ राजशेखरन को उतारना चाहती है।

दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद, यहां पहुंचे 66 वर्षीय राजशेखरन का पार्टी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया और राजधानी की सड़कों पर उन्हें खुली जीप में घुमाया।

आरएसएस के मजबूत नेता राजशेखरन को 2015 में यहां से भाजपा अध्यक्ष बनाया गया था और उसके बाद मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया था।

भाजपा अभी तक केरल में कोई लोकसभा सीट नहीं जीत पाई है और पार्टी को उम्मीद है कि राजशेखरन राज्य में पार्टी का खाता खोलेंगे।

भाजपा ने हालांकि किसी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है, लेकिन राजशेखरन ने कहा कि वह लोकसभा चुनाव जीतने को लेकर आश्वस्त हैं।

उन्होंने कहा, “केरल के लोगों को कांग्रेस और वाम मोर्चा ने ठगा है और वे बदलाव चाहते हैं।”

पिछले लोकसभा में, के.जे. अल्फोंस को राज्यसभा का सदस्य नामित किया गया था और पर्यटन राज्य मंत्री के तौर पर कैबिनेट मंत्री का पद दिया गया था।

2009 में थरूर ने यहां से करीब एक लाख मतों के अंतर से चुनाव जीता था। 2014 में, कांग्रेस का जीत का अंतर घटकर 15,000 मतों का रह गया था। भाजपा के राजगोपाल ने यहां दूसरा स्थान हासिल किया था, जबकि भाकपा बहुत पीछे रह गई थी।

2016 के विधानसभा चुनाव में राजशेखरन ने वाटीयुरकावु सीट पर अपने प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दी थी और उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493