उप्र : सड़क हादसे में 4 की मौत

लखनऊ, 13 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बंथरा के बनी मोहान मार्ग पर एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

बंथरा के थाना प्रभारी रमेश सिंह के मुताबिक, बंथरा के बनी मोहान मार्ग पर देर रात एक बाइक पर तीन और दूसरी सवारी से चार युवक बनी मोहान मार्ग पर जा रहे थे। तभी रास्ते में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने पहली बाइक को टक्कर मारी। इससे तीन युवक गिरकर घायल हो गए। इसके बाद ट्रक ने दूसरी बाइक को टक्कर मारी, जिससे उस पर सवार चारों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद ट्रक पलट गया। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493