नियंत्रण रेखा पर भारत, पाकिस्तान के बीच गोलीबारी

जम्मू, 13 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को नियंत्रण रेखा पर भारतीय व पाकिस्तानी सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी हुई।

जम्मू, 13 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को नियंत्रण रेखा पर भारतीय व पाकिस्तानी सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी हुई।

गोलीबारी की घटना चकन दा बाग इलाके में शुरू हुई।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “दोनों तरफ से मोर्टार दागे जा रहे हैं व छोटे हथियारों से गोलीबारी जारी है।”

पाकिस्तान की तरफ से दागे गए दो गोले चकन दा बाग व्यापार सुविधा केंद्र के पास गिरे। वहां मौजूद इसके कर्मचारी व अन्य लोगों ने जल्दी से भागकर भूमिगत बंकरों में शरण ली।

अधिकारी ने कहा, “पाकिस्तान गोलीबारी से कोई नुकसान या कोई हताहत नहीं हुआ है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493