चैम्पियंस लीग : बार्सिलोना के लिए डेम्बेले का खेलना मुश्किल

बार्सिलोना, 13 मार्च (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना के मुख्य कोच एर्नेस्तो वल्वेर्दे ने यूरोपीय चैम्पियंस लीग राउंड ऑफ-16 के दूसरे चरण से पहले कहा कि चोटिल विंगर ओउसमान डेम्बेले का मैच में खेलना संदिग्ध है।

बार्सिलोना कैम्प नोउ स्टेडियम में होने वाले मुकाबले में फ्रेंच क्लब ओलम्पिक ल्योन से भिड़ेगी। डेम्बेले को रायो वालेकानो के खिलाफ शनिवार को हुए मुकाबले में चोट लगी थी।

समाचार एजेंसी एफे ने वल्वेर्दे के हवाले से बताया, “अगर वह फिट नहीं होगा तो टीम में नहीं चुना जाएगा।”

कोच टीम का चयन अभ्यास सत्र के बाद करेंगे।

वल्वेर्दे ने कहा, “हां, यह एक निर्णायक मैच है, लेकिन हम एक सब्सटीट्यूट नहीं खोना चाहते। ल्योन के पास तेज और शक्तिशाली खिलाड़ी हैं। वह एक ऐसी टीम है जो फ्रेंच लीग में दमदार प्रदर्शन करती है।”

उन्होंने कहा, “ल्योन के खेलने के तरीके को एक दिन से दूसरे दिन तक बदला नहीं जा सकता। मैं समझता हूं कि उन्हें विपक्षी टीम के मैदान पर गोल करने का मूल्य पता है। वह एक अच्छी टीम है और उनका ध्यान केवल जीत हासिल करने पर केंद्रित है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493