‘लुका छुपी’ की पार्टी में राजकुमार राव, सनी लियोन

मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन अभिनीत फिल्म ‘लुका छुपी’ ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म की सफलता का जश्न मनाने के लिए निर्माता दिनेश विजान ने एक पार्टी दी, जिसमें फिल्म की स्टार कास्ट और अन्य हस्तियां मौजूद रहीं।

पार्टी में निर्देशक लक्ष्मण उतेकर, कृति सेनन, कार्तिक आर्यन, पंकज त्रिपाठी पहुंचे थे। उनके साथ, राजकुमार राव व उनकी प्रेमिका पत्रलेखा, सनी लियोन व उनके पति डेनियल, रोहित रॉय व उनकी पत्नी, अभिनेता वरुण शर्मा, राधिका मदान और अन्य लोग भी इस पार्टी का हिस्सा बने।

‘लुका छुपी’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जो एक छोटे-से शहर के एक जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है। यह जोड़ा शादी करना चाहता है। विनय पाठक और अपारशक्ति खुराना ने फिल्म में सहायक किरदार निभाए हैं।

फिल्म एक मार्च, 2019 को दुनिया भर में रिलीज हुई थी। ‘लुका छुपी’ को फिल्म समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493