दिल्ली में कोहरा, थमी रेलगाड़ियों की रफ्तार

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। सुबह 8.30 बजे 50 मीटर से भी कम दृश्यता के कारण रेल एवं सड़क यातायात बाधित हुआ।

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार, दिल्ली आने वाली करीब 40 रेलगाड़ियां देर से चल रही हैं, जबकि दिल्ली से चलने वाली चार रेलगाड़ियों के समय में बदलाव किया गया है। इसके अलावा आठ अन्य रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं हैं।

कोहरे के कारण शहर में सड़क यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ और गाड़ियां सड़कों पर धीमी गति में रेंगती दिखाई दीं। शहर के कई प्रमुख चौराहों पर जाम भी लगा रहा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “शाम में एक बार फिर कोहरा छा सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।”

राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सुबह 8.30 बजे वातावरण में 100 प्रतिशत आद्र्रता दर्ज की गई।

शहर में सोमवार का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493