बिहार में छाई बदली, बारिश के आसार

पटना, 15 मार्च (आईएएनएस)। राजधानी पटना सहित बिहार के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए हुए हैं जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस, गया का 17.7 डिग्री और पूर्णिया का 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा, “अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इस बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे तथा कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश हो सकती है जिससे तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।”

पटना का शुक्रवार को अधिकतम पारा 33.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार है। पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493