दिल्ली में धूप खिली, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंडक

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह धूप खिली लेकिन शीतलहर के कारण ठंड का असर बरकरार है। यहां का न्यूनतम तापमान औसत से पांच डिग्री कम 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “सुबह आसमान पर आंशिक बदली छाई रही और शहर में सुबह मध्यम कोहरा छाया रहा।”

सुबह 8.30 बजे आद्र्रता 82 फीसदी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में 0.9 मिलीमीटर बारिश नहीं हुई है।

अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री नीचे 11.8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान औसत से पांच डिग्री नीचे 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493