भाजपा मोर्चा के सम्मलनों का आज से होगा आगाज

लखनऊ, 15 मार्च(आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के मोर्चो के सम्मेलनों का आज(शुक्रवार) से अगाज हो रहा है। सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश सरकार के मंत्री व संगठन के पदाधिकारी के शामिल होने की उम्मीद है।

भाजपा प्रदेश के सहसंपर्क प्रमुख राकेश त्रिपाठी ने बताया, “बूथ स्तर को ध्यान में रखते हुए हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले ही कार्यकर्ताओं का सम्मेलन करा चुके हैं। चुनाव की पूरी तैयारी है। उसी क्रम में आज अलीगढ़ में महिला मोर्चा का सम्मेलन होगा जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय भाग लेंगी।”

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय 19 मार्च को बुलंदशहर में स्वयं युवा मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि लखनऊ और मोहनलालगंज में पिछड़े वर्ग, महिला और किसान मोर्चे के सम्मेलन आयोजित किए जाने हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493