जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर फंसे वाहनों के लिए यातायात बहाल

जम्मू, 15 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर शुक्रवार को फंसे हुए वाहनों के लिए यातायात बहाल कर दिया गया है।

एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि जम्मू से श्रीनगर की तरफ जाने वाले फंसे वाहनों को आगे बढ़ने की इजाजत दी गई है।

बार-बार भूस्खलन व पत्थरों के गिरने से राजमार्ग कई जगहों पर संकीर्ण हो गया है, खास तौर से रामबन-रामसू सेक्टर में।

यातायात जाम होने से यात्रियों को घंटों परेशान होना पड़ा है। इससे अधिकारियों को करीब 300 किमी लंबे राजमार्ग पर विशेष उपाय करने पड़े है।

जाड़े के मौसम में इस राजमार्ग के बंद होने से कश्मीर घाटी में जरूरी सामानों की आपूर्ति में कमी हो जाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493