सपा के 4 उम्मीदवार घोषित

लखनऊ, 15 मार्च (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी(सपा) ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने चार उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इसमें गोंडा संसदीय सीट से विनोद कुमार, बाराबंकी से रामसागर रावत, कैराना से तबस्सुम हसन और संभल से शफीकुर रहमान बर्क के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही सपा ने उत्तर प्रदेश में हिस्से आईं 37 सीटों में से कुल 15 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

पहले ऐसी चर्चा थी सपा संभल से अपर्णा यादव को टिकट दे सकती है। लेकिन सपा की ओर जारी सूची में उनका नाम नहीं है। मुलायम सिंह यादव संभल सीट से अपर्णा यादव के लिए टिकट चाहते थे। संभल से मुलायम दो बार और रामगोपाल यादव एक बार सांसद रह चुके हैं।

सपा ने राष्ट्रीय लोकदल की कैराना सीट से सांसद तबस्सुम हसन को गठबंधन का प्रत्याशी घोषित किया है। तबस्सुम हसन ने रालोद के टिकट पर कैराना से उपचुनाव लड़ा था और दिवंगत भाजपा सांसद हुकुम सिंह के बेटी मृगांका सिंह को पराजित किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493