कलाकार रोजाना चुनौतिया झेलते हैं : प्रियांशु

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। धारावाहिक ‘तू मेरा हीरो’ में टीटू की भूमिका निभा रहे प्रियांशु जोरा का कहना है कि नया अभिनेता होने की वजह से वह रोजाना चुनौतियों का सामना करते हैं, लेकिन संघर्ष नवोदित कलाकार की जिंदगी का हिस्सा है, इसलिए उन्हें इससे कतई शिकायत नहीं है।

प्रियांशु मशहूर टेलीविजन धारावाहिक ’24’ से सुर्खियों में आए। उनका मानना है कि छोटा पर्दा बहुत बड़ा मंच बन गया है, इसलिए नया या स्थापित हर कलाकार इसका हिस्सा बनना चाहता है।

प्रियांशु ने आईएएनएस को बताया, “मनोरंजन जगत में आने के बाद मैंने बहुत से बदलाव देखे हैं। मुझे दूसरों की नकल करना पसंद नहीं है। मैं पहले कभी नहीं की गई भूमिकाएं करना चाहता हूं। ’24’ भारतीय टेलीविजन के लिए एकदम नया विषय था, इसलिए मैंने इसमें काम किया।”

स्टार प्लस चैनल पर प्रसारित हो रहे ‘मैं तेरा हीरो’ में सोनिया बलानी और अखिलेंद्र मिश्रा भी मुख्य भूमिका में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493